*मैं भारत का नागरिक हूँ,*
*मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।*
*मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।*
*बिजली मैं बचाऊँगा नहीं,*
*बिल मुझे माफ़ चाहिये ।*
*बिल मुझे माफ़ चाहिये ।*
*-पेड़ मैं लगाऊँगा नहीं,*
*मौसम मुझको साफ़ चाहिये।*
*मौसम मुझको साफ़ चाहिये।*
*शिकायत मैं करूँगा नहीं,*
*कार्रवाई तुरंत चाहिये ।*
*कार्रवाई तुरंत चाहिये ।*
*बिना लिए कुछ काम न करूँ,*
*पर भ्रष्टाचार का अंत चाहिये ।*
*पर भ्रष्टाचार का अंत चाहिये ।*
*घर-बाहर कूड़ा फेकूं,*
*शहर मुझे साफ चाहिये।*
*शहर मुझे साफ चाहिये।*
*काम करूँ न धेले भर का*
*वेतन लल्लनटाॅप चाहिये ।*
*वेतन लल्लनटाॅप चाहिये ।*
*एक नेता कुछ बोल गया सो*
*मुफ्त में पंद्रह लाख चाहिये।*
*मुफ्त में पंद्रह लाख चाहिये।*
*लाचारों वाले लाभ उठायें*
*फिर भी ऊँची साख चाहिये।*
*फिर भी ऊँची साख चाहिये।*
*लोन मिले बिल्कुल सस्ता,*
*बचत पर ब्याज बढ़ा चाहिये।*
*बचत पर ब्याज बढ़ा चाहिये।*
*धर्म के नाम रेवडियां खाएँ*
*पर देश धर्मनिरपेक्ष चाहिये।*
*पर देश धर्मनिरपेक्ष चाहिये।*
*जाती के नाम पर वोट दे,*
*अपराध मुक्त राज्य चाहिए।*
*अपराध मुक्त राज्य चाहिए।*
*टैक्स न मैं दूं धेलेभर का*
*विकास मे पूरी रफ्तार चाहिए।*
*विकास मे पूरी रफ्तार चाहिए।*
*मैं भारत का नागरिक हूँ*
*मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिए।*
*मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिए।*